पुलवामा हमले में शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

3 Min Read

अल्मोड़ा। 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों के हमले में देश के 40 सपूतों ने अपनी शहादत दी। इन वीर शहीद जवानों के याद में प्रतिवर्ष 14 फरवरी को इन वीर शहीदों पुरा देश श्रद्धांजलि देता है। इसी क्रम में अल्मोड़ा गांधी पार्क में शहीदों को याद किया गया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम के आयोजक मनोहर सिंह नेगी अध्यक्ष कुमाऊं मंडल, एक्स पैरामिलेट्री फोर्स पर्सनल वेलफेयर एसोसिएशन उत्तराखंड, ने उन अमर शहीदों को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित किया ।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इस दौरान शहर के सभी जनप्रतिनिधि और अलग-अलग सेना के पदाधिकारी गण और जवान तथा आम जनता ने बीर शहिदों को अपनी श्रद्धांजलि दी। एस एस बी सेक्टर हेडक्वार्टर अल्मोड़ा आई टी वी पी माउंट ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल बिनोला,22 राजपूत आर्मी के जवान एवं पदाधिकारी,एस बी आर एफ फोर्स और, पी डब्लू कुमाऊं चीफ अशोक कुमार, प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज श्री सी पी भौसोड़ा, हर्ष वर्धन चौधरी, दीवान सिंह बिष्ट ,आर पी जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि पैरामिलिट्री के शहीदों को शहीद का दर्जा दिया जाए तथा उन्हें भी वही सुविधा दी जाए जो आर्मी डिफेंस के शाहिद जवानों को दी जाती है।

- Advertisement -
Ad imageAd image


साथ ही कहा कि प्रदेश सरकार जल्द से जल्द अर्ध सैनिक कल्याण बोर्ड का गठन करें तथा एक्स पैरामिलेट्री के लोगों को वही सुविधा दे जो सेना के जवानों दी जाती हैं।
कार्यक्रम का संचालन कमल कुमार बिष्ट ,ताइक्वांडो कोच प्रबंधक मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा ,एवं हरीश कनवाल ग्राम प्रधान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

- Advertisement -

इस अवसर पर के विधायक मनोज तिवारी पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी ,पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, राज्य पतंजलि किसान सेवा समिति के संयोजक जसोद सिंह बिष्ट ,कमल कुमार बिष्ट, श्रीमती गीता मेहरा, भरत पांडे, श्रीमती मंजू नेगी ,लकी वर्मा, प्रेमा बिष्ट, लता बोरा, मीना भौसोडा ,राधा बिष्ट, लता तिवारी, तारा जोशी, श्री पी सी तिवारी, कुंदन लटवाल पूर्व युवा भाजपा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने वीर शहीदों को नमन करते हुऐ उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment