Advertisement
उत्तरप्रदेश

धमाके के साथ फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, सप्लाई करने वाले कर्मचारियों के चिथड़े उड़े, एक की मौत

Advertisement

लखनऊ में बालागंज चौराहे के पास एक अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। सिलेंडर सप्लाई करने वाले दो कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। उनके हाथ पैर के चिथडे़ उड़ गए। एक के सिर का हिस्सा भी उड़ गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा देख आसपास इलाके में दहशत फैल गई।

Advertisement

फरीदीपुर निवासी संजय का ऑक्सीजन प्लांट है। उनके मुताबिक जेपीएस अस्पताल में सिलेंडर की सप्लाई करने के लिए उनके कर्मचारी शोभित और आरिफ डाला लेकर गए थे। अस्पताल के बाहर डाला खड़ा करने के बाद जैसे ही दोनों ने पीछे जाकर सिलेंडर उठाने का प्रयास किया वैसे ही एक सिलेंडर में धमाका हो गया। आरिफ और शोभित उछल कर दूर जा गिरे। हाथ पैर और शरीर के कई हिस्सों के चिथड़े हो गए।

खून से लथपथ सड़क पर पड़ा देख उनको कोई हाथ तक नहीं लगा रहा था। 108 एंबुलेंस की टीम पहुंची। पुलिस कर्मियों की मदद से दोनों को अस्पताल भिजवाया गया। जहां इलाज के दौरान आरिफ की मौत हो गई। आरिफ फतेहपुर मवई संडीला का रहने वाला है। वह लखनऊ में दुबग्गा के मुर्दापुर में अपनी पत्नी शमा व दो बच्चों अनस (06) और शिफा (07) के साथ रह रहा था। 

Advertisement

एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि घायलों का इलाज प्राथमिकता है। बाकी जांच में देखा जाएगा कि हादसे की वजह क्या है। उधर जेपीएस अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनकी तरफ से कोई ऑर्डर ऑक्सीजन सिलेंडर का नहीं दिया गया था।

Multiplex Advertisement
Advertisement

Related Articles

Back to top button
Unlocking the Secrets: How Long Should Kids Use Mobiles? केले खाने के स्वास्थ्य और पोषण से संबंधित फायदे भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की बोल्डनेस ने उड़ाए होश 10 Worst-Rated Films of Kangana Ranaut करवा चौथ: व्रत, प्यार और परम्परा

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker