नदी में नहाते समय डूबने से दो लडकियों की मृत्यु , गये थे दंग्लेश्वर महादेव मंदिर में जल चढाने

News Desk
1 Min Read

- Advertisement -
Ad imageAd image

आज दिनांक 17.07.2023 को थाना सतपुली पर समय 06.05 बजे सूचना प्राप्त हुई कि दो बालिकायें दंग्लेश्वर महादेव मंदिर में जल चढाने गयी थी| जल चढ़ाने से पूर्व नयार नदी में नहाते समय उनका पैर फिसलने से वे दोनों नदी में बह गयी है| सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों बालिकाओं को दंग्लेश्वर महादेव मंदिर से लगभग डेढ किमी0 सतपुली पौड़ी मुख्य हाईवे पुल के पास से मृत अवस्था में पुलिस, राजस्व टीम व स्थानीय व्यक्तियों की मदद से रेस्क्यू किया गया। उक्त दोनों मृत बालिकाओं के शवों को उप जिला चिकित्सालय सतपुली भेजा गया| जिनके पंचनामा की कार्यवाही राजस्व पुलिस द्वारा की जा रही है।

नाम पता मृतका

1-  रुबी उर्फ सरोज (उम्र 24 वर्ष) पुत्र श्री श्याम सिंह रावत, निवासी- ओडलसैंण, थाना सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल।

2- अदिति उर्फ सोनी (उम्र 15 वर्ष) पुत्री निर्मल सिंह, निवासी- चैलूसैंण (द्वारीखाल), हाल पता- श्री महावीर सिंह विष्ट (मृतका के नाना) निवासी ओडलसैंण, थाना सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल।

पुलिस टीम

1- श्री लाखन सिंह थानाध्यक्ष थाना सतपुली
2- अपर उ0नि0 श्री जगदीश सिंह रावत
3- अपर उ0नि0 श्री विजय नौटियाल
4-हेड कान्स0 109 नापु० संजयपाल सिंह
5- हो०गा० सुदामा प्रसाद

स्थानीय तैराक – गणेश, सौरभ, सहदेव, मोहन

Share This Article
Leave a comment