देहरादून से पिथौरागढ़ की ओर जा रही बस के फेल हुए ब्रेक, 6 लोग हुए घायल

News Desk
1 Min Read

- Advertisement -
Ad imageAd image

राष्ट्रीय राजमार्ग 09 लोहाघाट पिथौरागढ़ मोटर मार्ग के मरोड़ा खान के समीप  ग्राम बंतोली के पास पिथौरागढ़ डिपो की वाहन संख्या UK07PA2906 जो देहरादून से पिथौरागढ़ की ओर जा रही थी  ब्रेक फेल होने की वजह से  दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में कुल 26 यात्री स्वार थे जिनमें से 06 यात्रियों को मामूली चोट आई है। जो अब सामान्य स्थिति में हैं। जिन्हें उपचार हेतु 108 वाहन से उप जिला चिकित्सालय भेजा गया। साथ ही अन्य यात्रियों को लोहाघाट डिपो से वाहन का प्रबंध कर  गंतव्य हेतु रवाना किया गया।

मामूली रूप से घायलों का विवरण- उज्जवली धामी 51 वर्ष, विवेक 25 वर्ष, अरविंद बेलाल 20 वर्ष, मयंक कार्की 19 वर्ष, कमल थापा 23 वर्ष व लक्ष्मी 40 वर्ष।

Share This Article
Leave a comment