पटाखा बाजार में लगी भीषण आग, मच गई भगदड़, पुलिसकर्मी समेत 12 झुलसे; कई की हालत गंभीर

2 Min Read

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के राय कस्बा में लगे अस्थायी पटाखा बाजार में दीपावली के दिन दोपहर में भीषण आग लग गई। हादसे में 12 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से झुलस गए हैं। सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। राजा कस्बा के मांट रोड स्थित गोपाल बाग में जिला प्रशासन की ओर से 24 अस्थायी पटाखा दुकान लगाने की अनुमति दी गई थी। दीपावली के दिन दोपहर में लोग यहां खरीदारी करने के लिए पहुंचे थे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इसी दौरान अचानक पटाखा बाजार में आग लग गई। भारी मात्रा में इस बाजार में आतिशबाजी होने के चलते बड़ा हादसा हो गया और करीब 15 दुकानों पर बिक्री के लिए साजे लाखों रुपये के पटाखे फटने लगे। आग लगते ही बाजार में अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। 12 से अधिक लोगों के झुलसने की जानकारी पुलिस ने दी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

मुख्य अग्निश्मन अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है।

- Advertisement -
जिला अस्पताल में भर्ती सभी की स्थिति गंभीर  है। इनमें से चार लोगों को आगरा रेफर किया गया है। बाकी झुलसे लोगों को भी रेफर करने की संभावना है।मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकुंद बंसल ने कहा कि कई लोग झुलसे हैं। गंभीर रूप से जले हुए कुछ युवाओं का उपचार किया जा रहा है।
Share This Article
Leave a comment