शर्मनाक: होम स्टे में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, शराब पिलाकर बारी-बारी लूटी आबरू

2 Min Read

आगरा के ताजनगरी फेस-दो स्थित होम स्टे में कर्मचारी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसे पहले शराब पिलाई गई। इसके बाद पिटाई की और फिर उसकी आबरू को लूटा गया। उसने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को युवती बुरी हालत में रोते बिलखते मिली।

- Advertisement -
Ad imageAd image

ताज नगरी फेज दो में शनिवार की रात होमस्टे से युवती के चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर लोगों ने पुलिस को होम स्टे में वारदात की सूचना दी थी।  ताजगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को होम स्टे में युवती बदहवास हालत में मिली। वह फूट-फूटकर रो रही थी। पुलिस को देखते ही कहने लगी कि उसके साथ गलत काम हुआ है।  उसे जबरन शराब पिलाई गई। इसके बाद चार-पांच युवकों ने गलत काम किया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

होम स्टे रवि नाम का युवक चलाता है। विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा है। हंगामा होने पर आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए थे। जिसके बाद मामले का खुलासा हो सका।  एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बलात्कार और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a comment