विश्व पर्यावरण दिवस पर बीएड व एमएड प्रशिक्षुओं ने पर्यवरण संरक्षण का लिया संकल्प

News Desk
2 Min Read

- Advertisement -

विश्व पर्यावरण दिवस पर बीएड व एमएड प्रशिक्षुओं ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प 

वक्ताओं ने पर्यावरण क्षेत्र में वैश्विक एग्रीमेंट और प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी दी
अल्मोड़ा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के बीएड एवं एमएड प्रशिक्षुओं ने शिक्षण सहायक सामग्री का प्रयोग कर पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले कारकों को प्रदर्शित किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो भीमा मनराल ने किया। सर्वप्रथम प्रशिक्षुओं की ओर से संकाय के चारों ओर हरे पत्तेदार पौधों का रोपण किया गया। इसके बाद पर्यावरण को बचाओ विषय पर सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। विभागाध्यक्ष प्रो भीमा मनराल ने सभी छात्राध्यापकों से वर्तमान में पर्यावरण के प्रदूषण के बढ़ते प्रभावों के प्रति संवेदनशील होने की बात की।

तथा पर्यावरण को नुकसान पहॅुचाने वाले प्लाॅस्टिक के प्रचलन, हानिकारक गैसों, ग्लोबल वार्मिंग दुष्परिणामों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे पोस्टर, क्विज, निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों को 13 समूह में विभाजित किया गया। पोस्टर के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

साथ ही चार्ट में ग्लोब के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डॉ डीएस बिष्ट ने इस मौके पर प्रत्येक प्रशिक्षु छात्राध्यापक को उसकी पर्यावरण संरक्षण की नैतिक जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने पर्यावरण क्षेत्र में वैश्विक एग्रीमेंट और प्रोटोकॉल के बारे में भी जानकारी दी।कार्यक्रम में डॉ नीलम, डाॅ देवेंद्र सिंह चम्याल सरोज जोशी बीएड व एमएड प्रशिक्षु मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment