भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नंदा डगला पहुंची अल्मोड़ा प्रवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान कही ये बात

News Desk
2 Min Read

- Advertisement -

अल्मोड़ा–  भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नंदा डगला अल्मोड़ा जनपद प्रवास पर हैं अल्मोड़ा पहुंचने पर अल्मोड़ा महिला मोर्चा पदाधिकारियों के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बूथ स्तर तक जाकर भाजपा महिला मोर्चा बूथ,तहसील एवं जिला स्तर पर वहां की क्षेत्रीय समस्याओं को जानने का प्रयास कर रही है। 

श्रीमती  डगला भाजपा महिला मोर्चा की हरियाणा प्रभारी भी है। महिला मोर्चा द्वारा आयोजित प्रवास कार्यक्रम के दौरान वे अल्मोड़ा आई हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बूथ स्तर तक जाकर भाजपा महिला मोर्चा बूथ,तहसील एवं जिला स्तर पर वहां की क्षेत्रीय समस्याओं को जानने का प्रयास कर रही है।क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को समझ कर भाजपा महिला मोर्चा अपने शीर्ष नेतृत्व को इन समस्याओं से अवगत कराएंगे ताकि इन समस्याओं का समाधान हो सके।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महिला सुरक्षा एवं आमजन के विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की गई हैं।महिला सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर है।

महिला मोर्चा के द्वारा मंडल,जिला एवं बूथ स्तर पर जाकर धरातल में कार्य किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा प्रवास के दौरान उन्होंने महिला थाना अल्मोड़ा का भी भ्रमण किया एवं महिलाओं एवं जो पुलिसकर्मी महिला सिपाही हैं उनकी समस्याओं को भी जानने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार आमजन के लिए बेहद व्यवस्थित तरीके से कार्य कर रही है। चाहे युवाओं के लिए हो,चाहे महिलाओं के लिए हो,

Share This Article
Leave a comment