Dhoni at native village : अपने पैतृक गांव पहुंचे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, कुलदेवता के किये दर्शन।

2 Min Read

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 20 साल बाद पत्नी साक्षी और अपने कुछ दोस्तों के साथ बुधवार को अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ जुटी रही। धोनी ने कुल देवता समेत गांव के चार मंदिरों में पूजा अर्चना कर परिवार के कल्याण की कामना की।

- Advertisement -

बता दें कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर निकले हैं। महेंद्र सिंह धोनी बीते रोज ही पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरे थे। जिसके बाद धोनी नैनीताल के मेस आर्मी गेस्ट हाउस में रुके। कल बुधवार को महेंद्र सिंह धोनी अल्मोड़ा पहुंचे। यहां से धोनी अपने पैतृक गांव ल्वाली गए। परिवार संग अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी ने ईष्ट देव के दर्शन किया। इस दौरान धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम की विश्व कप में जीत की दुआ भी मांगी।

- Advertisement -

विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल मैच के लिए भारतीय फैंस का जुनून सातवें आसमान पर है. दोनों टीमें विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में भी भिड़ी थी, जिसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन टीम इंडिया ने मैच को जीतकर हिसाब चुकता कर दिया।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment