युवकों के 2 गुटों के बीच गैंगवार, आपस में जमकर चलीं गोलियां, और फिर…

1 Min Read

युवकों के दो गुटों में गोली चलने से एक गुट के दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से एक की हालत गंभीर होने पर उसे काशीपुर रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

सोमवार देर शाम रामनगर के  गौजानी गांव के पास दो गुटों के कुछ युवक एकत्र हुए थे। देखते ही देखते दोनों मारपीट शुरू हो गई। इस बीच एक गुट के युवकों ने गोली चला दी। गोली दूसरे गुट के पीरूमदारा निवासी हरप्रीत दोसाज के कंधे व साहिल के पैर में जा लगी।

- Advertisement -

इस बीच फायर की आवाज सुन लोग मौके पर पहुंचे उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां हरप्रीत के कंधे में गोली फंसी रहने पर उसे डॉक्टरों ने काशीपुर रेफर कर दिया है।

- Advertisement -

एसआई मनोज नयाल ने बताया कि साहिल का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया गोली किसने व किससे चलाई और कौन-कौन युवक शामिल थे इसकी जांच की जा रही है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment