सतोपंथ ट्रैकिंग के दौरान भटके युवकों के लिए देवदूत बनी मित्र पुलिस

18 अक्टूबर को अंकित अग्रवाल उसके साथी ग्राम माणा से सत्य पथ सतोपंथ ताल की यात्रा को निकले थे। दोस्तों द्वारा वसुधारा के आसपास अपने परिजनों से संपर्क कर सतोपंथ जाने के लिए अवगत कराया गया था। लेकिन चार दिन व्यतीत होने के बाद जब उक्त पांचो लड़कों से घरवालो का संपर्क नहीं हुआ तो दीपक राणा जो कि देहरादून के रहने वाले तथा इनके साथी है
इनके द्वारा दिनांक 22/10/2023 को ई-मेल के माध्यम से पुलिस अधीक्षक चमोली को उक्त संबंध में अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा थाना बद्रीनाथ को उक्त पाँचों लड़कों की ढूँढखोज व रेसक्यू आवश्यक कार्यवाही के लिए थानाध्यक्ष बद्रीनाथ लक्ष्मी प्रसाद बिजलवाण को टीम गठित कर तत्काल उक्त पांचो लड़कों की तलाश हेतु सतोपंथ के लिए टीम रवाना किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा उक्त पांचो युवकों की ढूंढ खोज शुरु की गयी अपने अथक प्रयास से सतोपन्थ ट्रैक से उक्त पांचों लड़कों को सकुशल बरामद किया गया।
उक्त युवकों ने बताया कि वे चलते चलते काफी दूर चले गए काफी रात तक वह खुद वापसी का रास्ता तलाश रहे थे बर्फवारी और कोहरा होने के कारण वही फंस गए। यह कहते हुए युवकों ने श्री बद्रीनाथ पुलिस का सह्रदय धन्यवाद व्यक्त किया।