बुजुर्ग महिला पर पिटबुल डॉग ने किया हमला,गंभीर रूप से हुई महिला घायल, हायर सेंटर रेफर

3 Min Read

रूड़की में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर पिटबुल नस्ल के डॉग ने हमला कर दिया। वहीं इस हमले में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बुजुर्ग महिला को लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। वहीं इस मामले में डॉग के मालिक के खिलाफ बुजुर्ग महिला के बेटे ने पुलिस को तहरीर दी है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

आपको बता दें कि रूड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा निवासी संजय पुत्र भोपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी माता केला देवी शुक्रवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र में ही पोस्ट ऑफिस वाली गली में अपने किसी जान पहचान वाले शख्स के यहां किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में रंजीत नाम के व्यक्ति का मकान था। रंजीत ने पिटबुल नस्ल के डॉग पाले हुए है जैसे ही उनकी माता रंजीत के मकान के सामने पहुंची तो पिटबुल डॉग ने बाहर आकर उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उनकी माता गंभीर रूप से घायल हो गई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इसके बाद लहूलुहान हालत में उन्हें रुडकी के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां से अस्पताल के चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर मानते हुए हायर सेंटर ऋषिकेश के एम्स अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। वहीं बुजुर्ग महिला के बेटे ने पुलिस को तहरीर देकर डॉग के मालिक पर कार्यवाई करने की मांग की है। पुलिस अब तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है साथ ही पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

- Advertisement -

सरकारी अस्पताल की चिकित्सक डॉक्टर वंदना ने बताया कि पीड़ित महिला पर कुत्तो ने हमला कर दिया था जिसमें महिला पूरी तरह से घायल हो गयी। साथ ही साथ महिला के पूरे शरीर पर घाव के निशान है। वही एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महिला का नाम केला देवी बताया गया है और महिला ढंढेरा गाँव की निवासी बताई गई है।
सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आर के सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment