खिलाड़ी के मरने पर रोने का इंतजार करना… बजरंग के पद्मश्री वापसी पर भावुक हो गईं विनेश फोगाट

3 Min Read

यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी के कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने नाराज होकर अपना पद्मश्री पुरस्कार वापस कर दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पुरस्कार वापसी का ऐलान कर दिया। पूनिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाला। इसके बाद बृजभूषण के खिलाफ लंबे समय तक धरना देने वाली खिलाड़ी विनेश फोगाट भावुक हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘किसी खिलाड़ी के मरने पर रोने का इंतजार करना अभी, आपका नया भारत देश मुबारक हो महिलाओं के सम्मान में।’

- Advertisement -
Ad imageAd image

बता दें कि कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष संजय सिंह को बनाया गया है। चुनाव का निर्णय आते ही पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने तक की बात कही थी। इसके बाद भी विनेश फोगाट भावुक हो गई थीं। उन्होंने कहा था कि अब तो महिला पहलवानों के साथ उत्पीड़न जारी रहेगा। जब उत्पीड़न करने वाले के करीबी को ही अध्यक्ष चुन लिया गया है तो यह कहां रुकने वाला है। उन्होंने कहा था, मुझे बहुत कम उम्मीद है फिर भी उम्मीद है कि न्याय मिलेगा। बहुत दुख की बाद है कि कुश्ती का भविष्य अंधकार में है। हमें नहीं पता कि किसके सामने जाकर अपना दुख कहें।

- Advertisement -
Ad imageAd image

बता दें कि कुश्ती महासंघ के 15 पदों पर चुनाव कराए गए थे। इसमें अध्यक्ष के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कार्यकारी सदस्यों का चुनाव हुआ था। बृजभूषण के इस्तीफे के बाद जुलाई में यह प्रक्रिया शुरू हुई थी। हालांकि चुनाव 21 दिसंबर को हो पाया। इसका परिणाम बृजभूषण गुट के पक्ष में रहा। अध्यक्ष पद के चुनाव में अनीता श्योराण की 33 वोटों से हार हो गई। संजय सिंह के पक्ष में 33 वोट पड़े थे जबकि श्योराण को मात्र सात वोट मिले।

- Advertisement -

संजय सिंह आरएसएस से जुड़े हैं और बृजभूषण के करीबी माने जाते हैं। वह चंदौली के रहने वाले हैं। हालांकि अब वह वाराणसी में रहते हैं। संजय सिंह लंबे समय से कुश्ती महासंघ से जुड़े थे। 2009 में उन्हें उत्तर प्रदेश में प्रदेश कुश्ती संघ का उपाध्यक्ष चुना गया था। बता दें कि पहलवानों ने बृजभूषण के इस्तीफा देने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद ही जंतर मंतर पर धरना खत्म किया था। पहलवानों ने महीनेभर से ज्यादा वक्त तक जंतर मंतर पर बृजभूषण के खिलाफ धऱना दिया था।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment