घर वाले शादी को मान नहीं रहे हैं… ब्वॉयफ्रेंड से लव अफेयर मामले में लड़की ने की आत्महत्या की

2 Min Read

ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने को मना करने पर एक लड़की ने ऐसा कदम उठाया कि घर में कोहराम मच गया। लव अफेयर से जुड़े इस मामले को जानकर पुलिस भी हैरान  रह गई। शादी करने पर घर वालों के मना करने पर फंदे से लटक कर लड़की ने आत्महत्या कर ली।

- Advertisement -

लड़की ने जान देने से पहले अपने ब्वायफ्रेंड को मोबाइल फोन पर मैसेज भी भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पूरा हैरान करने वाला मामाल पिथौरागढ़ जिले में सामने आया है। घटना थल क्षेत्र के एक गांव की है।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक लड़की ने मोबाइल से अपने भेजे आखिरी संदेश के जरिए ब्वॉयफ्रेंड से कहा कि उसके घर वाले मान नहीं रहे हैं, अब उसे जीना नहीं है। थल क्षेत्र के एक गांव में बीते रोज एक 21 साल की युवती ने छत के कुंडे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

- Advertisement -

परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। गुरुवार को नगर के महात्मा गांधी मार्ग स्थित पीएम हाउस में युवती का पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस के अनुसार युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

- Advertisement -

परिजनों ने जब युवती के प्रेम प्रसंग की भनक लगी तो उन्होंने युवती को समझाया। युवती के लाख मनाने के बावजूद भी परिजन शादी करने को नहीं माने थे।

मामला प्रेम प्रसंग का था। परिजनों के मना करने पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाया है। प्रेमी के फोन में युवती ने आखिरी मैसेज भेजा है। लिखा हे विवाह को घरवालों के नहीं मानने की बात लिखी है।

Share This Article
Leave a comment