न्यायालय में पेशी पर आए विवाहिता व उसकी ससुराल पक्ष के लोग भिड़े, जमकर चले लात घुसे वीडियो वायरल

2 Min Read

न्यायालय में पेशी पर आए पति पत्नी तथा उनके स्वजन आपस में  भिड गए। दोनों पक्षों के बीच सड़क पर ही जमकर लात घुसे चले। जिससे मौके पर अपरा तफरी का माहौल हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को बामुश्किल अलग कराया। मिली जानकारी के अनुसार लक्सर निवासी एक युवती की शादी करीब 1 वर्ष पूर्व पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी।

- Advertisement -

आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया तथा एक दिन मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। जिस पर विवाहिता द्वारा अपने पति व ससुराल पक्ष के लोगों खिलाफ लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

- Advertisement -

आज पति-पत्नी अपने स्वजन के साथ न्यायालय में पेशी पर आए थे कि दोनों पक्षों के लोगो का तहसील गेट पर आमना सामना हो गया। जिस पर  दोनों पक्षो के बीच कहासुनी हो गई तथा वह आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घुसे चले। जिससे मौके पर अपरा तफरी का माहौल हो गया। आसपास के लोगों द्वारा मुश्किल दोनों पक्षों के लोगों को अलग-अलग किया गया। दोनों ही पक्षों द्वारा एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाए गए।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment