यहां महिला अस्पताल का पर्ची काउंटर बना शराबियों का अड्डा, शराब की बोतलों और गिलास का मिला अंबार

1 Min Read

अल्मोड़ा महिला अस्पताल परिसर में सोमवार को शराब की खाली बोतलें और गिलास बिखरे पड़े मिले। अस्पताल में शराब की खाली बोतलें कहां से आई इसका जवाब विभाग नहीं दे पा रहा है। मरीजों ने आरोप लगाया कि देखरेख के अभाव में अस्पताल नशेड़ियों का अड्डा बन रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

महिला अस्पताल परिसर में पर्ची काउंटर के समीप शराब की खाली बोतलों का ढेर और गिलास पाए गए। यहां रोजाना 250 से अधिक महिलाएं और गर्भवती महिलाएं उपचार को पहुंचती है। जच्चा बच्चा वार्ड में भी महिलाएं भर्ती हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

सुरक्षा गार्ड है लेकिन रात में नहीं रहता
अल्मोड़ा महिला अस्पताल में ओपीडी के समय होमगार्ड जवान की तैनाती है। लेकिन दोपहर बाद होमगार्ड जवान भी नहीं रहता है। ऐसे में अस्पताल में आने जाने पर कोई रोक नहीं रहती है। सुरक्षा गार्ड नहीं होने से अस्पताल की छुट्टी के बाद नशेडी इसे अड्डा बना देते हैं।

- Advertisement -

मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इस मामले में जानकारी ली जाएगी। अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment