Bageshwar Breking : नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, मुकदमा दर्ज

1 Min Read

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में गरुड़ तहसील के एक राजस्व गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

मिली जानकारी के अनुसार बीती 30 जुलाई को एक व्यक्ति ने क्षेत्र के भूपाल सिंह बोरा नामक व्यक्ति पर 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने की तहरीर राजस्व पुलिस को सौंपी। जिसमें आरोप था कि आरोपी ने चार-पांच महीने पहले भी नाबालिग का शारीरिक शोषण किया था। जिस पर तहसीलदार तितिक्षा जोशी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण की जांच रेगूलर पुलिस को सौंपने का अनुरोध डीएम से किया। डीएम के आदेश पर बैजनाथ थाने में दर्ज मामले की जांच शुरू हो गई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

बैजनाथ थाने में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम में केस दर्ज हो गया है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment